फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल में इलेक्ट्रिक स्कूटी की बैटरी फटने से कमरे में लगी आग, एक की मौत

नवीन दलाल Updated Tue, 13 Jan 2026 01:02 PM IST

रामनगर कॉलोनी नारनौल में स्थित एक मकान में इलेक्ट्रिक स्कूटी की बैटरी फटने से घर में आग लग गई जिसमें बड़कोदा निवासी शिवकुमार की चपेट में आने से मौत हो गई। शिवकुमार रात को सोने से पहले अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटी को चार्जिंग में लगाकर सो गया था, जिसमें रात के करीब दस बजे अचानक धमाका हुआ और आग लग गई। आग लगने से कमरे में सो रहे शिवकुमार की झुलसने से मौत हो गई। हालांकि दमकल गाड़ी को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। वहीं आग से गंभीर रूप से झुलसे शिवकुमार को नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए भेजा जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया। बता दें कि घर के अंदर दूसरे कमरे में परिवार के अन्य सदस्य भी सोए हुए थे। हालांकि परिवार के सदस्य को किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें