फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़: खाद वितरण को लेकर किसानों को हो रही परेशानी, केवल पंजीकरण करवाने वाले किसानों को मिल रही खाद

शाहिल शर्मा Updated Tue, 14 Oct 2025 06:12 PM IST

सरसों की बिजाई से पहले किसानों के बीच डीएपी की जबरदस्त मांग बनी हुई। खाद प्राप्त करने के लिए किसानों को घंटों लाइन में लगना पड़ रहा है। क्योंकि केंद्र पर खाद का वितरण टोकन नंबर द्वारा किया जाता है, जिसके तहत जो किसान लाइन में सबसे आगे होते हैं उनका नंबर पहले आता है। इसलिए किसान अल सुबह ही खाद केंद्र के बाहर खड़े हो जाते हैं ताकि जल्द खाद प्राप्त हो सके। मंगलवार को भी खाद केंद्र पर सुबह 6 बजे से ही किसान खाद केंद्र पर पहुंच गए और खाद केंद्र सुबह 9 बजे खुलने के बाद टोकन नंबर वितरित किए गए। जिसके बाद सुबह करीब 10 बजे खाद वितरण शुरू हुआ। मंगलवार को 200 बैग डीएपी व 100 बैग टीएसपी का वितरण किया गया। अब खाद केंद्र पर 900 बैग डीएपी व 100 बैग टीएसपी वितरण के लिए उपलब्ध है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें