फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल: चिकित्सकों की हड़ताल से मरीजों को हुई परेशानी

नागरिक अस्पताल में सोमवार को चिकित्सकों की हड़ताल से मरीजों परेशानी का सामना करना पड़ा। मरीज सुबह से अस्पताल में पहुंचने शुरू हो गए थे, लेकिन हड़ताल की वजह से निराश होकर लौटना पड़ा। हालांकि कोरियावास मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस के छात्रों को भी बुलाया गया था ताकि मरीजों को ज्यादा परेशानी का सामना न करना पड़े। बता दें कि बीते दो दिन पहले भी सरकार के साथ हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन की तीन राउंड वार्ता हुई थी, लेकिन उसमें कुछ मुद्दों पर सहमति नहीं बन सकी जिसकी वजह से दो दिन की हड़ताल की एसोसिएशन ने घोषणा की है। एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष डॉ. विवेक शर्मा ने बताया कि जब तक दूसरी मांग पूरी नहीं होती है, तब तक संगठन की सहमति है कि वे पूर्व घोषित 8 व 9 दिसंबर को हड़ताल पर रहेंगे। इसके अलावा सहमति न बनी तो 10 दिसंबर से डॉक्टर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें