फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल: तीन मई को होने वाली नीट परीक्षा को लेकर डीसी अनुपमा अंजली ने ली बैठक

शाहिल शर्मा Updated Tue, 21 Apr 2026 05:41 PM IST

तीन मई को आयोजित होने वाली नीट (यूजी) परीक्षा को लेकर उपायुक्त अनुपमा अंजली ने मंगलवार को लघु सचिवालय में विभिन्न विभागों के अधिकारियों और नीट परीक्षा के केंद्र अधीक्षकों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने परीक्षा को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी, जैमर और बायोमेट्रिक उपस्थिति की व्यवस्था चाक-चौबंद होनी चाहिए ताकि किसी भी स्तर पर चूक की गुंजाइश न रहे। उपायुक्त ने पुलिस विभाग को सभी केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल और महिला पुलिस कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में डीसी ने उम्मीदवारों की सुविधा और नियमों के पालन पर भी जोर दिया। उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर उम्मीदवारों का प्रवेश सुबह 11:00 बजे से शुरू हो जाएगा और दोपहर 01:30 बजे के बाद किसी भी स्थिति में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने बताया कि केंद्र के भीतर मोबाइल फोन, घड़ी, वॉलेट, रुमाल, किसी भी प्रकार के आभूषण या इलेक्ट्रॉनिक गैजेट नहीं ले जा सकेंगे। परीक्षा के लिए आवश्यक पेन भी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा केंद्र पर ही उपलब्ध कराया जाएगा। ऐसे में उम्मीदवार बाहर से कोई भी स्टेशनरी न लाएं। उम्मीदवारों को अपने साथ केवल एडमिट कार्ड, पासपोर्ट साइज की दो फोटो और एक वैध मूल पहचान पत्र लाना अनिवार्य है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें