फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल: छापड़ा सलीमपुर में अवैध अतिक्रमण पर चला पीला पंजा

शाहिल शर्मा Updated Sun, 18 Jan 2026 05:06 PM IST

खंड सिहमा के गांव छापड़ा सलीमपुर में पंचायती रास्ता पर किए गए अवैध अतिक्रमण को प्रशासन ने सख्ती से हटाया। यह कार्रवाई जेसीबी मशीन की सहायता से की गई। अभियान के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात रहा। पूरी कार्रवाई सिहमा खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी सचिन तथा अटेली तहसीलदार पायल की निगरानी में संपन्न हुई। खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी सचिन ने बताया कि छापड़ा सलीमपुर में अवैध अतिक्रमण का मामला उच्च न्यायालय से होते हुए सर्वोच्च न्यायालय तक पहुंचा था। सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों की पालना करते हुए यह कार्रवाई अमल में लाई गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पंचायत भूमि पर कब्जा करना कानूनन अपराध है और यह गांव के सामूहिक हितों के खिलाफ है। पंचायत की भूमि गांव की साझा संपत्ति होती है, जिसका उपयोग जनकल्याण के कार्यों के लिए किया जाना चाहिए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें