फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र में शनिवार सुबह अचानक बदला मौसम, तेज गर्म हवाओं के बीच बारिश के बने आसार

Naveen Updated Sat, 23 May 2026 11:34 AM IST

कुरुक्षेत्र में शनिवार सुबह अचानक मौसम बदल गया और आसमान में बादल छा गए। तेज गर्म हवाओं के बीच मौसम में बदलाव के बाद बारिश के आसार बन गए हैं। पिछले चार दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और लू के कारण लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा था। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे, जबकि बीच-बीच में तेज गर्म हवाएं भी चलती रहीं। मौसम में बदलाव के कारण लोगों को गर्मी से हल्की राहत जरूर महसूस हुई, लेकिन उमस ने परेशानी बढ़ा दी। लगातार बढ़ते तापमान के कारण पिछले कई दिनों से दोपहर के समय सड़कें सुनसान नजर आ रही थीं। बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर लोगों की आवाजाही भी कम हो गई थी। वहीं शनिवार सुबह बादल छाने के बाद लोगों को बारिश की उम्मीद जगी है। मौसम बदलने के साथ कुछ क्षेत्रों में धूलभरी हवाएं भी चलीं, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोग अब बारिश होने का इंतजार कर रहे हैं ताकि भीषण गर्मी से राहत मिल सके।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें