फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र: भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा खेल प्रतिभाओं की तलाश, 367 खिलाड़ियों ने करवाया पंजीकरण

शाहिल शर्मा Updated Wed, 11 Feb 2026 05:16 PM IST

भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) कुरुक्षेत्र में विभिन्न खेलों के लिए प्रतिभावान खिलाड़ियों के चयन को लेकर उत्साहपूर्ण माहौल बना हुआ है। विभिन्न राज्यों से कुल 367 खिलाड़ियों ने कुरुक्षेत्र शाखा के लिए ट्रॉयल में भाग लेने हेतु पंजीकरण करवाया है। ये ट्रॉयल 13 फरवरी तक आयोजित किए जाएंगे और योग्य खिलाड़ियों का चयन रिक्त सीटों के अनुसार किया जाएगा। बुधवार को आयोजित ट्रॉयल प्रक्रिया में हॉकी, वॉलीबाल और साइक्लिंग खेलों के खिलाड़ी शामिल हुए। हॉकी में कुल सात सीटों के लिए गुजरात, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश सहित अन्य राज्यों से 207 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया। वहीं वॉलीबाल के लिए 150 और साइक्लिंग के लिए 10 खिलाड़ी ट्रॉयल में भाग लेने पहुंचे। सहायक निदेशक बाबू राम रावल ने बताया कि वॉलीबाल के लिए आवासीय योजना के तहत चयन किया जाएगा, जबकि हॉकी में आवासीय और गैर-आवासीय दोनों योजनाएं लागू होंगी। साइक्लिंग खेल के लिए भी आवासीय योजना के अंतर्गत खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। चयनित खिलाड़ियों को मुफ्त भोजन, आवास, चिकित्सा बीमा, खेल सामग्री, खेल किट और उच्च स्तरीय प्रशिक्षण जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। चयन प्रक्रिया में राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के विजेता, उपविजेता और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके साथ ही यदि कोई चयनित खिलाड़ी भविष्य में खेल अकादमी छोड़ता है, तो वेटिंग सूची में शामिल खिलाड़ियों को अवसर दिया जाएगा। यह पहल युवा खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मजबूत मंच प्रदान करेगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें