फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र: ब्रह्मसरोवर पर एनएसजी की हाई-लेवल मॉक ड्रिल

शाहिल शर्मा Updated Tue, 23 Dec 2025 12:57 PM IST

राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) की उच्चस्तरीय मॉक ड्रिल का आयोजन हुआ जिसका उद्देश्य सुरक्षा बलों की तैयारियों को परखना और मजबूत करना था। शाम की आरती के बाद ब्रह्मसरोवर को खाली कराया गया। इसके बाद कृत्रिम आतंकवादी वाहन से मंदिर परिसर में घुसे और बंधक स्थिति बना दी। एनएसजी के ब्लैक कैट कमांडो तूफानी गति से पहुंचे और दो-तीन घंटे चले ऑपरेशन में आतंकियों को निष्क्रिय कर सभी बंधकों को सुरक्षित निकाला। किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। थाना केयूके प्रभारी विशाल ने बताया कि यह अभ्यास वास्तविक खतरे में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए था। पवित्र स्थलों पर बढ़ते जोखिमों के मद्देनजर सुरक्षा एजेंसियां चौबीस घंटे अलर्ट मोड में हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें