फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केयू में मनाया गया नारद मुनि जयंती समारोह

शाहिल शर्मा Updated Sun, 17 May 2026 03:29 PM IST

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के टीचर्स क्लब में नारद मुनि जयंती के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिलेभर के पत्रकारों को आमंत्रित किया गया, जहां विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से उनका सम्मान किया गया। इस दौरान केयू के कुलसचिव डॉ. वीरेंद्र पाल सहित अन्य सदस्यों ने पत्रकारों को सम्मानित कर उनके साथ संवाद स्थापित किया। कार्यक्रम में वर्तमान दौर की पत्रकारिता और पुराने समय की पत्रकारिता को लेकर चर्चा हुई। कई वरिष्ठ पत्रकारों ने अपने अनुभव साझा करते हुए पत्रकारिता के बदलते स्वरूप पर विचार रखे। समारोह में पत्रकारिता की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों और उनके शिक्षकों ने भी भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान मीडिया के क्षेत्र में आ रहे बदलावों और नई चुनौतियों पर भी चर्चा की गई। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से बताया गया कि हर वर्ष नारद मुनि जयंती के अवसर पर इस प्रकार का समारोह आयोजित किया जाता है, ताकि पत्रकारों और विद्यार्थियों के बीच संवाद का मंच तैयार हो सके।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें