फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र: सरकारी कर्मचारियों की हड़ताल कल, प्रभावित हो सकती है परिवहन, स्वास्थ्य व अन्य सेवाएं

सरकारी विभागाें में कार्यरत कर्मचारियों की बुधवार को राष्ट्रव्यापी हड़ताल होगी, जिसके चलते परिवहन व स्वास्थ्य सहित अन्य सेवाएं भी प्रभावित हो सकती हैं। हड़ताल को सफल बनाने के लिए मंगलवार को पूरा दिन यूनियनों में मीटिंग का दौर चला। सांझा मोर्चा के आह्वान पर यूनियनों ने बुधवार को हड़ताल पर जाने की रणनीति बनाई। वहीं, दूसरी तरफ विभागीय अधिकारियों ने दावा किया है कि हड़ताल का ज्यादा असर नहीं होगा। लोगों के लिए सुविधाएं मुहैया कराने के लिए व्यवस्थाओं का संचालन सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य विभाग, बिजली निगम और नगर परिषद में अधिकारियों द्वारा कर्मचारियों को बुधवार को काम बाधित न रहने के मौखिक निर्देश दिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें