2 दिन की राहत के बाद धर्म नगरी में मंगलवार को फिर कोहरा छा गया। हालांकि दृश्यता 50 मीटर तक है लेकिन वाहन चालकों को परेशानी जरूर झेलनी पड़ रही है। अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम 8 डिग्री दर्ज किया गया। शीत लहरों भी फिलहाल थमी हुई है जिसके चलते ठंड से कुछ राहत है। दिन में धूप खिलने पर ठंड से और भी राहत मिलने की उम्मीद है।