फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र में सचखंड श्री हजूर साहिब की तीर्थ यात्रा पूरी कर लौटे श्रद्वालु, हुआ फूलों से स्वागत

Naveen Updated Sun, 10 May 2026 02:15 PM IST

तख्त सचखंड श्री हजूर साहिब की छह दिवसीय मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा संपन्न होने पर रविवार को श्रद्वालुओं को जत्था धर्मनगरी रेलवे स्टेशन पर पहुंचा, जहां उनका फूलों की वर्षा से स्वागत किया गया। यात्रा से आए श्रद्वालुओं के चेहरे खिले दिखाई दिए। प्रदेश के नौ जिलों से 800 से अधिक श्रद्धालुओं ने सचखंड सहित कई ऐतिहासिक गुरुद्वारों और धार्मिक स्थलों के दर्शन किए। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पांच मई को इस यात्रा को रवाना किया था। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने गुरु गोबिंद सिंह की तपोभूमि, पवित्र गोदावरी नदी, गुरुद्वारा हीरा घाट साहिब, मालटेकड़ी साहिब, गुरुद्वारा संगत साहिब और बाबा बंदा सिंह बहादुर से जुडे ऐतिहासिक स्थलों में माथा टेका। श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारों के इतिहास और उनसे जुड़ी परंपराओं को भी करीब से जाना। जिंदगी भर यादगार रहेगी यात्रा गांव सलेमपुर के रहने वाले श्रद्वालु बहादुर सिंह का कहना था कि यात्रा ऐतिहासिक और यादगार रही। पहली बार कई श्रद्धालुओं को गुरुओं की तपोभूमि और ऐतिहासिक स्थलों के दर्शन करने का अवसर मिला। उन्हें कभी उम्मीद भी नहीं थी कि जिंदगी में उन्हें ऐसा मौका मिलेगा। यात्रा कर जो सुकून मिला, ब्यां नहीं कर सकते : सुखचैन चक्कू लदाना के रहने वाले श्रद्वालु सुखचैन सिंह का कहना था कि यह यात्रा उनके जीवन का सबसे बड़ा क्षण रही। इससे जो सुकून मिला है वे बता भी नहीं सकते। वहीं उनके साथ यात्रा पर गई धर्मपत्नी रविंद्र कौर ने कहा कि वे गुरुओं की तपोभूमि को देख धन्य हो उठे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सैनी व प्रदेश सरकार का आभार जताया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें