फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र: बाहरी गेहूं के विवाद के बीच हड़ताल पर उतरे आढ़ती, तुलाई की बंद

भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह द्वारा मंगलवार को पकड़ी गई बाहरी गेहूं के मामले के चलते ही बुधवार को थानेसर अनाजमंडी के आढ़ती हड़ताल पर उतर आए। गेहूं तुलाई बंद कर दी गई तो वहीं ऐलान किया कि जब तक समस्या का समाधान नहीं होगा हड़ताल जारी रहेगी, जिससे अधिकारियों में खलबली मच गई तो देर शाम करीब एक घंटा तक एसडीएम अमन कुमार व मार्केट कमेटी चेयरमैन सुरेश सैनी की अध्यक्षता में भाकियू, आढ़तियों व अधिकारियों की बैठक हुई तो सभी पक्ष शांत होने पर आढ़ती हड़ताल खोलने पर राजी हुए। इसके बाद ही अधिकारियों ने भी राहत की सांस ली। इससे पहले दोपहर करीब डेढ़ बजे आढ़तियों की दोनों यूनियन के सदस्य अनाजमंडी धर्मशाला में प्रधान दयाल चंद व सुशील काका की अध्यक्षता में एकजुट हुए, जहां भाकियू पर मनमानी करने के आरोप लगाए गए। उन्होंने कहा कि मंडी के कारोबारी मध्यप्रदेश से अपने कारोबार के चलते सामान्य तौर पर ही गेहूं मंगवाते हैं, जिसका यहां खरीद से कोई संबंध नहीं है। यह अलग कारोबार है। गत रात को भी जो गेहूं एक कारोबारी की दुकान पर पकड़ी गई वह मध्यप्रदेश से ही मंगवाई हुई थी। वहीं अनाजमंडी के बाहर जिन ट्रकों में गेहूं की अदला बदली की जा रही थी, उसका मंडी से कोई लेना देना भी नहीं था। इसके बावजूद आढ़तियों को नाजायज परेशान किया जा रहा है और ऐसे में उनके लिए सीजन में कारोबार करना आसान नहीं है। प्रशासन को इस पर सख्त कदम उठाना चाहिए। जब तक प्रशासन कार्रवाई नहीं करेगा तब तक गेहूं तुलाई नहीं कराई जाएगी। उधर आढ़तियाें के इस कदम से अधिकारियों की भी सांसें फूल गई और देर शाम तक अधिकारियों ने आढ़तियों, भाकियू पदाधिकारियों के साथ बैठक कर समझौता कराया। इसके बाद ही मामला शांत हुए तो तुलाई भी शुरू की गई। बैठक में आढ़ती यूनियन प्रधान दयालचंद, नरेंद्र जिंदल सहित अन्य पदाधिकारी व सदस्य रहे तो वहीं भाकियू की ओर से जिलाध्यक्ष संजू नंबरदार, महासचिव संजीव आलमपुर, दिलबाग सिंह बारवा, जयभगवान किरमच रहे तो वहीं मंडी सचिव हरजीत सिंह भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें