भाजपा के राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा के उस बयान, जिसमें उन्होंने कहा था कि पहलगाम आतंकी हमले में अपना सुहाग खोने वाली महिलाओं में वीरांगना का भाव व जोश नहीं होने की बात कही थी पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि ये पार्टी की बात नहीं है, उनका अपना विचार हो सकता है, लेकिन जो बहनें अपना सुहाग खो चुकी हैं, उनके विषय में ऐसा कहना उचित नहीं है। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि सांसद जांगड़ा ने अपना स्पष्टीकरण दिया भी था, जिसमें उन्होंने कहा था कि उनका भाव ये था कि महिलाओं को वीरांगनाएं बनना चाहिए लेकिन उसे गलत संदर्भ में रखा गया है। उन्होंने कहा कि हमारी जो बहनें अपना सिंदूर खो चुकी हैं, उनके बारे में ये कहना उचित नहीं है, गलत है। जिनकी भावनाओं को ठेस पहुंची है, इसके लिए जांगड़ा जी ने भी खेद व्यक्त किया है और वह भी मानते हैं कि इस विषय को यहीं समाप्त कर देना चाहिए।