करनाल के कर्ण स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय एथलेक्टिस प्रतियोगिता के तीसरे दिन महिला एवं पुरुषों की विभिन्न 16 खेलों के मुकाबले हुए। इनमें 22 जिलों के करीब दो हजार से ज्यादा खिलाड़ियों ने भाग लिया। ओवर ऑल ट्रॉफी में भिवानी की प्रथम और करनाल की टीम द्वितीय रही। पहले स्थान पर रही टीम को 5100 रुपये व द्वितीय टीम को 3100 रुपये का नकद पुरस्कार मिला। वहीं, महिला वर्ग की 4x400 रिले रेस में फतेहाबाद पहले, भिवानी दूसरे और सोनीपत तीसरे स्थान पर रहा।वहीं पुरुष वर्ग के एकल मुकाबले में चरखी दादरी तीसरे स्थान पर रहा। दोहरे मुकाबले में झज्जर 21 अंकों से दूसरे स्थान पर रहा। जिला खेल अधिकारी सुधा भसीन ने इस सफल आयोजन के लिए सभी कोच को बधाई दी और खेल उप निदेशक राकेश पांडेय को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।