फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल में सिलिंडर लेने के लिए कम हुई लोगों की भीड़, पेट्रोल पंप पर भी नहीं लग रही लाइन

शाहिल शर्मा Updated Sat, 28 Mar 2026 06:09 PM IST

रसोई गैस सिलिंडर की आपूर्ति में अब बहुत कम कमी दिखाई दे रही है। जिले के कई इलाकों में तो सिलिंडर आसानी से मिल रहा है, लेकिन कई जगहें ऐसी हैं कि लोगों को लाइन में लगना पड़ रहा है। वहीं, कलंदरी गेट स्थित गैस एजेंसी में लोग आराम से सिलिंडर लेकर जा रहे है। एजेंसी के कर्मी का कहना है कि रोजाना गाड़ी आ रही है और किसी को भी कोई दिक्कत नहीं हो रही है। वहीं, लोगों का भी कहना है कि पहले काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था, लेकिन अब किसी भी तरह से कोई दिक्कत नहीं है। वहीं, पेट्रोल को लेकर भी पंप पर लोगों की लाइन नहीं लगी हुई है। पंप कर्मी का कहना है अब तक किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं है। पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें