फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल: स्वच्छ सर्वेक्षण की टूल किट जारी, इस बार 10 चरणों में 12 हजार 500 अंकों की सफाई परीक्षा

शाहिल शर्मा Updated Sat, 27 Dec 2025 05:58 PM IST

केंद्रीय शहरी एवं आवासन मंत्रालय की ओर से स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 की टूल किट जारी की गई है। जिसके अनुसार इस बार निगम की स्वच्छता परीक्षा 12500 अंकों की होगी। इसमें जमीनी स्तर के मूल्यांकन पर ज्यादा जोर दिया गया है, जिसमें नागरिकों की प्रतिक्रिया भी शामिल की गई है। इसके लिए 10500 अंक निर्धारित किए गए हैं। ओडीएफ, ओडीएफ प्लस, ओडीएफ प्लस प्लस के साथ वाटर प्लस के 1000 अंक और कचरा मुक्त शहर के भी 1000 अंक निर्धारित किए गए हैं। जमीनी स्तर के मूल्यांकन व नागरिकों की प्रतिक्रिया के सबसे अधिक 10 हजार 500 अंक रखे गए हैं। इसके अंतर्गत 10 चरण शामिल किए गए हैं, जिनका सर्वेक्षण मंत्रालय की ओर से भेजी गई टीम द्वारा किया जाएगा। इन 10 चरणों के अलग-अलग अंक भी निर्धारित किए गए हैं। दूसरी ओर स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में प्रथम रैंक हासिल करने के लिए निगम आयुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने कैंप कार्यालय में एक सफाई शाखा, जिला नगर पालिकाओं के सचिव, तमाम जिम्मेदार अधिकारी व कर्मचारियों के साथ बैठक की। उन्होंने स्वच्छ सर्वेक्षण की टूल किट पर बातचीत कर शहर को स्वच्छ रखने की प्लानिंग बनाई। इसमें स्वच्छ शहर जोड़ी की सभी नगर पालिकाओं (इस्माईलाबाद, सीवन, राजोंद, नारनौल, कालांवाली) के प्रधान, सचिव व पालिका अभियंता वीडियो काफ्रेंस से जुड़े। निगमायुक्त ने कहा कि नगर निगम ने पहले गारबेज फ्री सिटी व वाटर प्लस जैसे विभिन्न पैरामीटर्स पर काम करते हुए इन दोनों उपलब्धियों को हासिल किया है। इस बार भी नगर निगम की टीम को दोनों बिंदुओं पर पूरे 2000 अंक हासिल करने का लक्ष्य मिला है। उन्होंने जिला की नगर पालिकाओं व स्वच्छ शहर जोड़ी की नगर पालिकाओं के अधिकारियों को भी उपरोक्त सभी बिंदुओं पर गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हर कार्य की डॉक्यूमेंटेशन साथ-साथ तैयार की जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि स्वच्छ सर्वेक्षण से जुड़े प्रत्येक बिंदु पर काम किया जाए। छोटे-छोट बिंदुओं पर काम करके ही अच्छे अंक अर्जित किए जा सकते हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें