फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैथल: आज कोई देश की ओर आंख उठाएगा तो बख्शा नहीं जाएगा: डाॅ. अरविंद शर्मा

प्रदेश के पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि रोहतक में 30 मई को आयोजित होने वाला भगवान परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम सैनिकों के पराक्रम को समर्पित होगा। उन्होंने कहा भारत की सेनाओं ने साबित कर दिया है कि आज यदि कोई देश की ओर आंख उठाएगा, तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। इसके लिए सैनिकों और शहीदों के सम्मान में, भगवान परशुराम जी की शान में 36 बिरादरी के कल्याण में, ब्राह्मण है मैदान में का नारा दिया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के स्तर पर जो भी जासूस पकड़े गए हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ऐसे समय में सभी को देशहित में एकजुटता से काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज पूरा देश सैनिकों के साथ खड़ा है। यह बयान मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने ब्राह्मण धर्मशाला में पत्रकारों से बातचीत में दिया है उन्होंने कहा जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में तीनों सेनाओं ने अपने पराक्रम से ऑपरेशन सिंदूर को सफल बनाया, उसी के सम्मान में सैनिकों व शहीदों का यह कार्यक्रम समर्पित है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें