सिविल सर्जन डॉ. रेणू चावला ने कहा कि महिलाओं में ज्यादातर होने वाले सर्विकल कैंसर की रोकथाम को लेकर हयूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। राष्ट्रीय स्तर पर यह अभियान 28 फरवरी से शुरू किया जाएगा । जिला स्तर पर भी इस अभियान की शुरूआत की जाएगी। उन्होंने सभी निर्धारित उम्र की लड़कियों का आह्वान किया कि वे अभियान के अंतर्गत नि:शुल्क टीकाकरण जरूर करवाएं, ताकि स्वास्थ्य सही रहे। सिविल सर्जन डॉ. रेणू चावला वीरवार को पुराने नागरिक अस्पताल स्थित सिविल सर्जन कार्यालय में पत्रकारवार्ता कर एचपीवी टीकाकरण अभियान के संदर्भ में जानकारी दी । सीएमओ ने कहा कि इस अभियान के दौरान सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थाओं पर 14 वर्ष से 15 वर्ष तक की लड़कियों का एचवीपी टीकाकरण नि:शुल्क किया जाएगा। जिला में लगभग 12 हजार लड़कियों की सूची तैयार की गई है। इस डोज के लगने से घातक बीमारियों से बचाव होगा।