फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : चीका पहुंची पहलवान रविंद्र तोमर की पैदल बुग्गी यात्रा

नशा मुक्त हरियाणा को लेकर पहलवान रविंद्र तोमर की ओर से निकाली जा रही बुग्गी पैदल यात्रा मंगलवार को कैथल से चलकर चीका पहुंची। पहलवान रविंद्र तोमर ने बुग्गी को खींचते हुए शहर की मुख्य सडक़ों व बाजार में लोगों को नशा छोडऩे के लिए प्रेरित किया। एसपी कैथल राजेश कालिया के दिशा निर्देश व नशा विरुद्ध अभियान के जिला संयोजक डीएसपी गुहला कुलदीप बेनीवाल के मार्ग दर्शन में निकाली जा रही इस बुग्गी पैदल यात्रा का चीका क्षेत्र में पहुंचने पर अभियान के इंचार्ज इंस्पेक्टर राम लाल व उनकी टीम ने अगुवाई की। पहलवान रविंद्र तोमर ने चीका पहुंचने पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि देश व प्रदेश को नशा मुक्त बनाने के संकल्प के साथ उन्होंने पूरे हरियाणा में पैदल बुग्गी यात्रा शुरू की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें