फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कैथल में रेलवे गेट पर चलती स्कॉर्पियो में लगी आग, जलकर हुई राख

कैथल शहर के रेलवे गेट पर रविवार रात करीब साढ़े 10 बजे एक चलती स्कॉर्पियो में आग लग गई। आग लगने केे बाद यह कार जलकर राख हो गई। आग इतनी तेजी से फैली की पूरी गाड़ी चंद मिनटों में राख हो गई। हालांकि गनीमत यह रही कि इस गाड़ी का चालक आग लगने के बाद गाड़ी से कूद गया और वह बाल-बाल बच गया। स्कॉर्पियो गाड़ी के चालक बलविंद्र ने बताया कि उसकी गाड़ी में शॉर्ट सर्किट से आग आग लगी है। बताया कि उसकी स्कॉर्पियो गाड़ी 2017 मॉडल की है और इसकी कीमत करीब 10 लाख रुपये की है। वह रविवार को एक शादी समारोह से अपनी महिंद्रा स्कॉर्पियो में रेलवे गेट से होते हुए चंदाना गेट की तरफ जा रहा था, तभी अचानक उसे एसी वाले बलोर से धुंआ निकालने लगा, जिस पर उसे गाड़ी में आग लगने का अंदेशा हुआ और वह तुंरत कूद गया। कुछ ही देर बाद धुआं आग में बदल गया और पूरी गाड़ी जलने लगी। बताया कि इसके बाद उसने दमकल विभाग में फोन किया, लेकिन जब तक दमकल विभाग की गाड़ी आई तब तक पूरी गाड़ी जलकर राख हो चुकी थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें