राजकीय महाविद्यालय में चल रही दो दिवसीय टैलेंट सर्च प्रतियोगिता का शनिवार को समापन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों के लिए डांस और सिंगिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन युवा और सांस्कृतिक प्रकोष्ठ द्वारा किया गया। संरक्षक और प्राचार्य प्रो. सत्यवान मलिक ने कहा कि टैलेंट सर्च जैसी प्रतियोगिताओं का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की प्रतिभाओं की पहचान करना, उन्हें प्रोत्साहित करना और मंच प्रदान करना है। समारोह के संयोजक डॉ. संदीप कुमार ने सभी प्रतिभागियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। वहीं समन्वयक शर्मिला ने प्रतियोगिता की सफलता में विद्यार्थियों के उत्साह और संकाय सदस्यों के योगदान को सराहा। समापन दिवस पर आयोजित डांस और सिंगिंग प्रतियोगिताएं विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। रंगारंग नृत्य प्रस्तुतियों और सुरमयी गायन ने पूरे समारोह को अविस्मरणीय बना दिया। डांस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर अंजू ,संजू द्वितीय पर और तृतीय पर स्नेहा रहीं। सिंगिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान गुरुदीप, द्वितीय नवीन और भावना ने तृतीय स्थान हासिल किया।