फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींंद: चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार, 3.70 लाख रुपये हुए बरामद

शाहिल शर्मा Updated Tue, 30 Dec 2025 05:54 PM IST

सीआईए स्टाफ सफीदों ने चोरी करने के गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए गहनों को बेचकर लिए 3.70 लाख रुपये भी बरामद हुए हैं। आरोपी की पहचान गोहाना निवासी सन्नी, सुनील उर्फ हुड्डा और संडील निवासी हरकेश उर्फ केशा के तौर पर हुई है। भिवानी के चांग निवासी रमेश ने पुलिस एफआईआर में बताया था कि 23 नवंबर को वह अपनी पत्नी के साथ शादी समारोह से लौटते समय बस में सफीदों बस अड्डे से गोहाना जा रहा था । बस में चढ़ते समय कुछ युवकों ने उनकी सहायता के बहाने उसका बैग तथा अटैची ऊपर रखवा दी। फिर भीड़ का फायदा उठाकर अटैची से सोने के गहने चोरी कर लिए। थाना शहर सफीदों ने इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने इस मामले में की जांच करते हुए सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुराग के माध्यम से गोहाना निवासी सन्नी, सुनील उर्फ हुड्डा और संडील निवासी हरकेश उर्फ केशा को काबू कर लिया। आरोपियों ने पूछताछ में चोरी की वारदात को स्वीकार करते हुए खुलासा किया कि गहनों को बेचकर आपस में रकम बांट ली थी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें