फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद: राजकीय महिला महाविद्यालय में 19वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ

शाहिल शर्मा Updated Mon, 16 Feb 2026 06:51 PM IST

राजकीय महिला महाविद्यालय में सोमवार को 19वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता 2025-26 का आयोजन हुआ। इसमें पहले दिन 10 तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया गया। प्रतियोगिता के प्रथम दिन मुख्यातिथि के तौर पर प्राचार्य जयनारायण गहलावत ने शिरकत की। खेलकूद प्रतियोगिता के संयोजक राजेश बूरा रहे। प्राचार्य जयनारायण गहलावत ने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिताएं छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। खेलों में नियमित भागीदारी से स्वास्थ्य बेहतर रहता है। इस प्रकार के आयोजन छात्राओं को उच्च स्तर तक आगे बढ़ने के लिए प्रेरित व प्रोत्साहित करते हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें