फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद में शोरूम कर्मचारी ने मालिक के भरोसे को बनाया चोरी का जरिया, 24 एसी और लाखों का अन्य सामान बरामद

Naveen Updated Sun, 02 Aug 2026 01:28 PM IST

शहर थाना पुलिस ने शोरूम में कार्यरत कर्मचारी द्वारा की गई लाखों रुपये के इलेक्ट्रॉनिक सामान की चोरी का खुलासा करते हुए 24 एयर कंडीशनर, फ्रिज और एक गीजर बरामद किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। डीएसपी संजय कुमार ने शनिवार को प्रेस वार्ता में बताया कि सफीदों रोड स्थित चाहत सुपर मार्केट के मालिक प्रवीण ने 28 जुलाई को शहर थाना में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसने अपने कर्मचारी अमन निवासी बरसाना को शोरूम और गोदाम की जिम्मेदारी सौंप रखी थी। कर्मचारी ने मालिक के विश्वास का दुरुपयोग करते हुए समय-समय पर शोरूम और गोदाम से इलेक्ट्रॉनिक सामान चोरी कर लिया। शिकायत के आधार पर थाना शहर जींद में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की गई। तकनीकी साक्ष्यों और जांच के आधार पर पुलिस ने आरोपी अमन को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर चोरी किए गए 24 एसी, एक रेफ्रिजरेटर और एक गीजर बरामद कर लिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें