फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद: हरियल चौक में सरपंच एसोसिएशन की बैठक, यू-ट्यूबर के खिलाफ कार्रवाई की मांग

हरियल चौक स्थित रेस्ट हाउस में मंगलवार को सरपंच एसोसिएशन की एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य एजेंडा कुछ यू-ट्यूबरों द्वारा सरपंचों को मानसिक रूप से प्रताड़ित किए जाने और गांवों की शांति भंग करने से जुड़ा रहा। बैठक के बाद एसोसिएशन प्रतिनिधियों ने एसडीएम व डीएसपी को ज्ञापन सौंपकर संबंधित यू-ट्यूबर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। बैठक में सरपंचों ने आरोप लगाया कि कुछ यू-ट्यूबर व्यक्तिगत स्वार्थ के चलते जनप्रतिनिधियों पर झूठे आरोप लगाकर उन्हें ब्लैकमेल कर रहे हैं। धरौदी गांव के सरपंच प्रतिनिधि अमित धरौदी ने आरोप लगाया कि एक यू-ट्यूबर बीते तीन वर्षों से उन्हें मानसिक रूप से परेशान कर रहा है और अब तक 11-11 हजार रुपये की मांग कर चुका है। जब पैसे देने से मना किया गया तो अनुसूचित जाति का हवाला देकर एससी-एसटी एक्ट में फंसाने की धमकी दी गई। अमित धरौदी ने बताया कि उक्त यू-ट्यूबर उनकी पत्नी और वर्तमान सरपंच सुनीता देवी को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार भ्रामक पोस्ट डाल रहा है। इसके अलावा अन्य गांवों में भी ऐसी गतिविधियां कर रहा है जिससे शांति भंग होने की स्थिति बन रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें