फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद: सरकार से नाराज सफाई कर्मियों ने जताया रोष

शाहिल शर्मा Updated Tue, 28 Apr 2026 04:10 PM IST

राज्य कमेटी के आह्वान पर सफाई कर्मचारियों ने दूसरे दिन भी भूख हड़ताल रखी। इस दौरान उन्होंने सरकार के खिलाफ रोष प्रकट कर नारेबाजी की। हड़ताल की अध्यक्षता सचिव जितेंद्र द्वारा की। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा अब तक उनकी मांगों पर कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार शीघ्र ही उनकी जायज मांगों को नहीं मानती है, तो इसके लिए सरकार स्वयं जिम्मेदार होगी और आने वाले समय में आंदोलन को और तेज किया जाएगा। कर्मचारियों ने एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए अपनी मांगों के समर्थन में जोरदार नारेबाजी की और सरकार से शीघ्र समाधान की मांग की। इस अवसर पर सुरेश, रोशनी, सुनील, पवन, कृष्ण, बेदो, बलवान, बाबर, कांता, अनीता, सुरेश, इकाई प्रधान बिजेंद्र, कांगड़ा, अजय, सूरजमल, रघबीर, अनिल, जय भगवान मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें