फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद: मांगों को लेकर ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की हड़ताल चौथे दिन भी जारी

शाहिल शर्मा Updated Mon, 18 May 2026 05:35 PM IST

विभिन्न मांगों को लेकर ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की हड़ताल सोमवार को चौथे दिन भी जारी रही। इस दौरान ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन हरियाणा और ग्रामीण सफाई कर्मचारी संगठन के बैनर तले कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से लघु सचिवालय पर धरना दिया। धरने की अध्यक्षता गुलाब बिरौली व साहब सिंह ने की और संचालन पवन कुमार ने किया। यूनियन के राज्य महासचिव कॉमरेड विनोद कुमार ने कहा कि पिछले 19 वर्षों से ग्रामीण सफाई कर्मचारियों का भयंकर शोषण हो रहा है। उन्हें न तो पक्के कर्मचारी का दर्जा दिया जा रहा है और न ही पूरा वेतन मिल रहा है। कर्मचारियों की मुख्य मांगों में एक कलम से पक्का करना, उच्च न्यायालय का आदेश लागू करना, 400 की आबादी पर एक कर्मचारी की भर्ती तथा मुख्यमंत्री द्वारा घोषित 26,000 व 27,000 रुपये मासिक वेतन को लागू करना शामिल है। इसके अलावा एक्सग्रेसिया पॉलिसी, भत्तों में बढ़ोतरी और ऑन-ड्यूटी मृत्यु पर 50 लाख रुपये मुआवजे की मांग की जा रही है। सीटू जिला अध्यक्ष कॉमरेड रमेश चंद्र, सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान संजीव ढांडा और मंदीप नेहरा ने भी इस आंदोलन का समर्थन किया। 24-25 मई को नरवाना में कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी के कार्यालय पर राज्य स्तरीय आक्रोश महापड़ाव डाला जाएगा। इस अवसर पर सुल्तान दुड़ाना, संजय अठवाल, वेदप्रकाश अलेवा और सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें