फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद: बंधुआ मजदूर मामले में चार नवंबर तक मांगा जवाब

जींद जिले में 15 वर्षीय किशोर को बंधुआ मजदूर बना कर यातनाएं देने और घायल अवस्था में छोड़ने के मामले में हरियाणा मानवाधिकार आयोग ने संज्ञान लेते हुए जींद और नूंह के डीसी, एसपी, नूंह के सिविल सर्जन, जींद के सहायक श्रम आयुक्त और नूंह के बाल सुरक्षा अधिकारी को नोटिस जारी कर चार नवंबर 2025 तक विस्तृत रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया है। साथ ही जींद के आरोपी डेयरी संचालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। इसमें डीसी व एसपी ने जांच की तो किशोर की कोई लोकेशन जींद में नहीं मिली। इसमें किशोर द्वारा बताए गए पहाड़ी एरिया का जिक्र किया गया था और वह बार-बार बयान बदल रहा था। इसके चलते जींद में उसकी लोकेशन को प्रशासन ट्रेस नहीं कर पाया। इस पर डीसी ने बताया कि किशोर द्वारा जो स्थान बताए गए हैं वह जींद में नहीं है। बिहार के किशनगंज जिले का रहने वाला 14 वर्षीय किशोर 26 मई 2025 को काम की तलाश में हरियाणा आया था। जो कि नूंह मे घायल हालात में मिला थ। किशोर के भाई जितेंद्र का कहना था। उसका भाई बहादुरगढ़ पहुंचा तो एक व्यक्ति मजदूरी का लालच देकर उसे अपने साथ ले गया। उसके भाई को डेयरी में बंधुआ मजदूर बनाकर रखा गया। जंहा पर अमानवीय व्यवहार का सामना किशोर को करना पड़ा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें