अर्बन एस्टेट सेक्टर-11 के सी ब्लॉक में नया शराब ठेका/अहाता परशुराम चौक के पास खाली पड़ी हुडा विभाग की जमीन पर नहीं खोलने को लेकर सेक्टरवासियों का धरना शनिवार को 24वें दिन जारी रहा। धरने की अध्यक्षता सेक्टर नौ के प्रधान कर्मपाल देशवाल ने की। सेक्टर आठ प्रधान सतबीर बांगड़, वार्ड नंबर 22 के पार्षद बलबीर श्योराण, सूर्यदेव आर्य, फूल कुमार शास्त्री, जय नारायण पीलानिया व किताब सिंह भनवाला ने कहा कि सेक्टरवासी डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा से भी मिले थे और उन्होंने सेक्टरवासियों को आश्वासन दिया था। अगले सप्ताह मुख्यमंत्री नायब सैनी से मिलकर यहां शराब ठेका नहीं खोलने को लेकर गुहार लगाई जाएगी। उन्होंने कहा कि यहां शराब ठेका खुलने से आसपास क्षेत्र में माहौल खराब होगा। सेक्टरवासियों के सांकेतिक धरना देने की सूचना मिलने पर डीआरओ राजकुमार मौके पर पहुंचे और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। वहीं शनिवार को जिला आबाकारी एवं काराधान अधिकारी भी मौके पर पहुंचे थे और स्थिति कमिश्रर को भेजने की बात कही। लोगों ने कहा वे यह शराब ठेका किसी भी सूरत में नहीं खुलने देंगे। परशुराम चौक पर महिलाओं व बच्चों को स्कूल में आना-जाना रहता है। वहीं व्यायसिक महिलाएं भी आती-जाती हैं। उन्होंने कहा कि घरेलू कार्य के लिए भी लोग यहां आते हैं। पहले यह जगह स्कूल बनाने के लिए चयनित की गई थी, अब शराब ठेका/अहाता बनाने के लिए लीज पर दे दिया गया है, जो सही नहीं है।