फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद: नपा ने रिहायशी कॉलोनी में चल रही मीट शॉप को किया सील

शाहिल शर्मा Updated Tue, 16 Dec 2025 04:32 PM IST

कस्बे के वॉर्ड 10 में रिहायशी इलाके में बिना लाइसेंस के चल रही मीट शॉप को नगरपालिका ने बंद करवा कर सील करवा दिया। वॉर्ड 10 में रजबाहे के पास मीट शॉप चलाई जा रही थी। आस-पास के लोगों ने कई बार इसकी शिकायत की थी। मीट शॉप के पास ही दो मंदिर भी बने हुए हैं जिससे आस-पास के लोगों को मीट शॉप का विरोध करने पर मजबूर होना पड़ रहा था। शिकायत पर नपा ने 7 मई को मीट शॉप को बंद कर सील कर दिया था लेकिन दुकान के मालिक ने दुकान को फिर से खोल लिया था। इसकी सूचना मिलते ही नपा ने मंगलवार को फिर से ड्युटी मजिस्ट्रेट और पुलिस की मौजूदगी में दुकान को सील कर दिया। मंगलवार को सिंचाई विभाग के एसडीओ और ड्युटी मजिस्ट्रेट दिपांशु पुलिस बल को साथ लेकर वॉर्ड-10 पर पहुंचे और दुकान को सील कर दिया। नगरपालिका सचिव सौरभ जैन ने बताया कि कई बार अवैध मीट शॉप की शिकायत मिल रही थी। नपा द्वारा पहले भी दुकान को सील किया गया था लेकिन मालिक ने बताया कि उसने गलती से दुकान खोल ली तो प्रशासन ने दुकान को फिर से सील कर दिया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें