फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद में अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत

Naveen Updated Fri, 20 Mar 2026 02:02 PM IST

शहर के आरा रोड पर अज्ञात वाहन ने पैदल जा रहे व्यक्ति की टक्कर मार दी। इससे व्यक्ति की मौत हो गई। शहर थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। लोको कॉलोनी निवासी 50 वर्षीय शमशेर वीरवार शाम को किसी कार्य से आरा रोड की तरफ आया था। जब वह पैदल जा रहा था तो अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसको तुरंत नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शमशेर मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था। पुलिस ने शुक्रवार को नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया और अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें