फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद में एक घर में लगी आग, लाखों का नुकसान

शाहिल शर्मा Updated Thu, 08 Jan 2026 11:30 AM IST

गांव दनौदा कला में वीरवार सुबह करीब साढ़े छह बजे एक घर में बिजली के शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि घर के एक कमरे में रखा सारा घरेलू सामान जलकर राख हो गया। गनीमत यह रही कि इस घटना में किसी भी परिवार के सदस्य को कोई चोट नहीं आई और समय रहते सभी सुरक्षित बाहर निकल आए। आग लगते ही आसपास के पड़ोसी तुरंत मौके पर पहुंचे और सूझ-बूझ दिखाते हुए आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया। घर की बिजली सप्लाई को तुरंत बंद करने के लिए मेन कनेक्शन की तार को डंडे की मदद से तोड़ा गया। इसके बाद पड़ोसियों ने बाल्टियों से पानी डालकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घर के मालिक गुरुदेव मांडू पट्टी दनौदा कला ने बताया कि उनके घर के आगे दुकान है। वह सुबह उठकर बच्चों को नहाने-धोने के लिए कहकर दुकान खोलने चले गए थे। दुकान खोलने के बाद पूजा-पाठ कर बैठे ही थे कि तभी कुछ पड़ोसी घबराए हुए हालत में दौड़ते हुए आए और उन्हें घर में आग लगने की सूचना दी। सूचना मिलते ही वह तुरंत घर पहुंचे, जहां कमरे में शॉर्ट सर्किट से लगी आग के कारण सामान धूं-धूं कर जल रहा था। गुरुदेव ने बताया कि अगर समय रहते पड़ोसी उन्हें सूचना न देते और आग बुझाने में मदद न करते, तो यह घटना किसी बड़े हादसे में तब्दील हो सकती थी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें