फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद: जुलाना में नंबर प्लेट नियम के विरोध में किसानों का प्रदर्शन, मंडी में दिया धरना

शाहिल शर्मा Updated Sat, 28 Mar 2026 03:02 PM IST

जुलाना कस्बे की नई अनाज मंडी में किसानों ने ट्रैक्टर पर नंबर प्लेट अनिवार्य करने के नियम के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। किसानों ने मंडी परिसर में धरना देते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और इस नए नियम को तुरंत वापस लेने की मांग उठाई। धरने की अध्यक्षता कर रहे किसान नेता कृष्ण ढांडा ने कहा कि सरकार लगातार ऐसे फैसले ले रही है, जिससे किसानों की परेशानियां बढ़ती जा रही हैं। उन्होंने बताया कि हाल ही में यह नियम लागू किया गया है कि बिना नंबर प्लेट वाले ट्रैक्टरों को मंडी में प्रवेश नहीं दिया जाएगा और उन्हें गेट पास भी जारी नहीं किया जाएगा। इस फैसले से खासकर छोटे और गरीब किसानों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, जिनके ट्रैक्टर अभी तक रजिस्ट्रेशन या नंबर प्लेट की प्रक्रिया में हैं। किसानों का कहना है कि फसल का सीजन चल रहा है और ऐसे समय में इस तरह के नियम लागू करना पूरी तरह अनुचित है। इससे किसानों की फसल मंडी तक पहुंचने में देरी हो रही है, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। प्रदर्शन कर रहे किसानों ने कहा कि सरकार को पहले किसानों की समस्याओं को समझना चाहिए और उसके बाद ही कोई निर्णय लेना चाहिए। धरने के दौरान किसानों ने चेतावनी दी कि यदि यह नियम जल्द वापस नहीं लिया गया, तो वे अपने आंदोलन को और तेज करेंगे। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि इस मुद्दे पर तुरंत संज्ञान लेते हुए किसानों को राहत दी जाए, ताकि वे बिना किसी बाधा के अपनी फसल मंडी में ला सकें।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें