फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद: डॉ. बीआर आंबेडकर के राष्ट्र निर्माण में योगदान को किया याद

शाहिल शर्मा Updated Sun, 10 May 2026 04:10 PM IST

सफीदों के नागक्षेत्र हॉल में कोई बताएं, हमें बताएं संस्था की तरफ से बाबा साहब बीआर आंबेडकर का राष्ट्र निर्माण में योगदान विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया। इसमें मुख्य अतिथि ह्यूमन राइट्स कमिश्नर हरियाणा के डीजीपी संजीव कुमार जैन ने शिरकत की। इसकी अध्यक्षता सुनील गहलावत ने की। डीजीपी संजीव कुमार जैन के पहुंचने पर पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में एसपी कुलदीप सिंह और डीएसपी गौरव शर्मा की मौजूदगी में पुलिस की टुकड़ी द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान संजीव कुमार जैन ने अपने वक्तव्य में राष्ट्र निर्माण बाबा साहब डॉ. बीआर आंबेडकर के राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद किया और भारत के लिखित संविधान को देश की सबसे बड़ी ताकत बताया। उन्होंने समाज में शिक्षा व सामाजिक न्याय के प्रति लोगों को जागरूक किया। उन्होंने कोई सताए हमें बताएं संस्था की सराहना की। उन्होंने संस्था के संस्थापक सुनील गहलावत के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि जिस तरह मानवाधिकार आयोग एक सरकारी संस्था के रूप में काम करता है, ठीक उसी तरह यह संस्था निजी स्तर पर लोगों की समस्याओं का निवारण कर रही है, जो कि समाज के लिए एक बेहतरीन पहल है।इस प्रकार के कार्यक्रम न केवल महापुरुषों के विचारों को जीवित रखते हैं, बल्कि समाज में न्याय और समानता की भावना को भी सुदृढ़ करते हैं। इस अवसर पर राम मेहर निम्नाबाद, मनीष रत्ता खेड़ा, डॉ. अशोक महान, अशोक अहर, सरदार बलदेव सिंह कालो, बलविंदर चौहान, बबीता दुग्गल, डॉ. जगदीश चंद्र, नंबरदार राजकुमार सैनी, रोशन सैनी, सुल्तान सिंह बेनीवाल, संजय अदलखा, चुन्नीलाल, सुनीता रैना, जयवीर सिंह रंगा, सतबीर सिंगल, सुभाष मालसरी खेड़ा, सतीश गांगोली, एडवोकेट अमन गौतम मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें