फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद में स्थाई भर्तियों को पुराने सीईटी के तहत पूरा करने की मांग

नवीन दलाल Updated Wed, 21 May 2025 04:54 PM IST

प्रदेश में निकाली गई स्थाई भर्तियों को पुराने सीईटी के तहत पूरा करने की मांग उठाई। बुधवार को जिलाभर से सैंकड़ों अभ्यर्थी लघु सचिवालय पहुंचे, जहां पर उन्होंने डीसी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर पुराने सीईटी के तहत भर्ती पूरी करने की मांग की। इस पर डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने ज्ञापन को मुख्यमंत्री को भेजने का आश्वासन दिया। बुधवार को सैंकड़ों की संख्या में युवक-युवतियां लघु सचिवालय पहुंची। इस दौरान प्रदीप, अमनदीप, अजय, कमल, मंदीप, कुलदीप, विक्रम, अमित, रोबिन, राहुल का कहना था कि प्रदेश सरकार ने काफी समय पहले 5600 पुलिस, स्टैनो, गु्रप-29, गु्रप 31, 58, 59 और 60 भर्ती सीईटी के तहत निकाली गई थी, लेकिन इन भर्तियों को सरकार ने पूरा नहीं किया। इसको लेकर कई बार पंचकूला जाकर मांग भी उठाई, लेकिन बोर्ड ने उनकी मांग पर कोई कार्रवाई नहीं की। उनका कहना था कि 5600 पुलिस भर्ती, जो कि वर्ष 2022 में लिए गए सीईटी के तहत होनी थी जो कि अभी तक लटकी हुई है। 5600 पुलिस भर्ती और अन्य कई भर्तियों को सात और आठ साल का लंबा समय हो चुका है, जिससे इतने सालों से तैयारी करने के बाद भी उनकी नौकरी लगने का सपना एक सपना बनकर रह गया है। इतने लंबे समय से तैयारी करने के बाद यह भर्ती पूरी नहीं हुई और हमें शारीरिक और मानसिक प्रताडऩा मिल रही है। यदि यह भर्ती अगले सीईटी में चली गई तो बहुत सारे अभ्यर्थी उम्रदराज हो जाएंगे और बेरोजगार रह जाएंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें