जिला मुख्यालय स्थित नागरिक अस्पताल में शनिवार को हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विस एसोसिएशन सदस्यों ने पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों को कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी। चिकित्सकों ने इस हमले की कड़े शब्दों में निंदा की। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में एचसीएमएस एसोसिएशन प्रधान डॉ. बिजेंद्र ढांडा और डिप्टी एमएस डॉ. राजेश भोला ने कहा कि पहलगांव आतंकी हमले की जितनी निंदा की जाए, उतनी कम है।