फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद: अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा अपराजिता कार्यक्रम का आयोजन, सिविल सर्जन ने नर्सिंग स्टॉफ को पढ़ाया नैतिकता का पाठ

नागरिक अस्पताल में अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा अपराजिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्यातिथि के तौर पर सिविल सर्जन डॉ. सुमन कोहली ने शिरकत कर नर्सिंग स्टाफ को मरीजों के साथ बेहतर व्यवहार करने के लिए जागरूक किया, ताकि मरीज का उपचार के साथ बीमारी से लड़ने के लिए हौसला बढ़ाया जा सके। डॉ. सुमन कोहली ने अपराजिता कार्यक्रम में नागरिक अस्पताल में नर्सिंग स्टॉफ को उनकी ड्यूटी के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बताया कि अस्पताल में आने वाले मरीजों के साथ नर्सिंग स्टॉफ अपने परिजनाें की तरह व्यवहार करें, ताकि उनका इलाज और चिकित्सकों पर भरोसा बढ़े। इससे मरीज में बीमारी से लड़ने के लिए हौसला बढ़ता है। मरीज को ठीक होने के लिए दवाइयों से ज्यादा उनके साथ किया गया व्यवहार काम आता है। अगर मरीज को चिकित्सकों पर विश्वास होगा तो उसकी बीमारी जल्दी ही कट जाएगी। नर्सिंग स्टाफ की मरीज को ठीक करने में सबसे ज्यादा भूमिका होती है। चिकित्सक के उपचार लिखने के बाद नर्सिंग स्टाफ ही मरीज का ख्याल रखती है। मरीजों को चिकित्सक के अनुसार लिखी दवाइयां समय पर दी जाएं और उनको होने वाली हर तरह की परेशानी के बारे में पूछें। इससे मरीज का विश्वास बढ़ेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें