फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने 50वीं बार किया रक्तदान, दीपेंद्र हुड्डा के जन्मदिन पर उचाना में हुआ आयोजन

शाहिल शर्मा Updated Sun, 04 Jan 2026 05:07 PM IST

सांसद दीपेंद्र हुड्डा का 48वां जन्मदिन उचाना में मनाया गया। इस अवसर पर युवा हलका अध्यक्ष संदीप वर्मा की अध्यक्षता में एक यज्ञ और रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कांग्रेस जिला अध्यक्ष ऋषिपाल हैबतपुर ने इस शिविर में 50वीं बार रक्तदान किया । रक्तदान शिविर में मुख्य अतिथि के तौर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष ऋषिपाल हैबतपुर और युवा जिला अध्यक्ष सुखबीर मलिक उपस्थित रहे। ऋषिपाल हैबतपुर ने रक्तदाताओं को सड़क सुरक्षा हेतु हेलमेट और प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। पत्रकार वार्ता में ऋषिपाल हैबतपुर ने बताया कि उचाना में युवाओं ने दीपेंद्र हुड्डा के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर आयोजित कर उनका हौसला बढ़ाया है। उन्होंने सांसद दीपेंद्र हुड्डा के लंबे जीवन की कामना की। उन्होंने कांग्रेस की संगठनात्मक गतिविधियों पर भी बात की। ऋषिपाल हैबतपुर ने बताया कि राहुल गांधी ने सभी जिलाध्यक्षों की एकदिवसीय बैठक की थी, जिसमें जिलों में कांग्रेस के कार्यों और प्रचार पर चर्चा हुई। अब 10 दिवसीय बैठक बुलाई जाएगी, जिसमें सभी पदाधिकारियों को उनके कार्य के अनुसार प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस बैठक में राहुल गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे शामिल होंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें