फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : जींद में बनाए गए हैं 86 परीक्षा केंद्र, 10वीं की 19 मार्च तो 12वीं की 29 मार्च तक चलेंगी परीक्षा

नवीन दलाल Updated Tue, 25 Feb 2025 05:36 PM IST

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। 12वीं कक्षा की परीक्षा 27 फरवरी और 10वीं कक्षा की परीक्षा 28 फरवरी से शुरू होंगी। जिलेभर से राजकीय और प्राइवेट स्कूलों के दोनों कक्षाओं के लगभग साढ़े 36 हजार विद्यार्थी परीक्षा देंगे। इसमें से 10वीं कक्षा के 21 हजार से अधिक और 12वीं कक्षा के साढ़े 15 हजार से अधिक विद्यार्थी शामिल हैं। 10वीं की वार्षिक परीक्षाएं 28 फ रवरी से 19 मार्च तक और 12वीं की परीक्षाएं 27 फ रवरी से 29 मार्च तक होगी। परीक्षा का समय दोपहर साढ़े 12 बजे से लेकर साढ़े तीन बजे तक रहेगा। परीक्षा को लेकर जिले में 86 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें से जींद ब्लॉक में 39, नरवाना ब्लॉक में 15, उचाना ब्लॉक में 17 और सफीदों ब्लॉक में 15 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा को लेकर केंद्र में सीसीटीवी कैमरे भी लगे होने चाहिए। शिक्षा विभाग ने नकल रहित परीक्षा कराने के लिए कड़े प्रबंध किए हैं। विद्यार्थियों को एडमिट कार्ड लेकर स्कूलों में पहुंचना होगा। परीक्षा के लिए विद्यार्थियों को आधा घंटा पहले पहुंचना होगा। इस दौरान जांच के बाद ही उन्हें प्रवेश दिया जाएगा। दूसरी तरफ परीक्षा को लेकर विभाग ने काम शुरू कर दिया है। अधिकारी केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं, ताकि परीक्षा से पूर्व सभी प्रबंध दुरुस्त कर ली जाएं। इसके लिए जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों, बीआरसी, क्लस्टर हेड और प्राचार्यों को निर्देश दिए हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें