जींद के नरवाना में करंट लगने से 2 युवकों की मौत हो गई। पहला युवक अपनी दुकान का शटर खोलते वक्त करंट की चपेट में आ गया और दूसरे युवक को बचाने के चक्कर में करंट लग गया। इस घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाश को कब्जे में किया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल ले गई।