फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरगढ़ में बदला मौसम, तेज बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि

Naveen Updated Tue, 05 May 2026 03:11 PM IST

बहादुरगढ़ में मंगलवार को अचानक मौसम ने करवट ली और तेज बारिश शुरू हो गई। सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए थे, जिसके बाद दोपहर तक हल्की हवाओं के साथ झमाझम बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। गर्मी से परेशान लोगों को बड़ी राहत दी। पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के बाद मौसम के इस बदलाव से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। बारिश के चलते शहर की सड़कों पर पानी भर गया, जिससे यातायात भी कुछ समय के लिए प्रभावित हुआ। वहीं, किसानों के लिए यह बारिश फायदेमंद मानी जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें