फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरगढ़: स्वयंसेवकों को डिजिटल साक्षरता व स्टार्टअप को लेकर दी जानकारी

शाहिल शर्मा Updated Mon, 23 Feb 2026 03:42 PM IST

गांव छारा स्थित चौधरी हरद्वारी लाल राजकीय महाविद्यालय में प्रचार्या डॉ. सविता पुनिया के निर्देशन में चल रहे सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के चौथे दिन विविध ज्ञानवर्धक गतिविधियां आयोजित की गईं। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः योग सत्र से हुई, जिसमें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की डॉ. रीना ने विद्यार्थियों को योगाभ्यास करवाते हुए नियमित योग के महत्व पर प्रकाश डाला। मुख्य सत्र में राजकीय महिला महाविद्यालय, रोहतक के डॉ. भूपेंद्र ने डिजिटल साक्षरता एवं आर्थिक विकास विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने ऑनलाइन बैंकिंग, डिजिटल भुगतान, ई-शासन सेवाओं और डिजिटल उद्यमिता के माध्यम से रोजगार के अवसरों की जानकारी दी। दोपहर सत्र में नेकी राम शर्मा राजकीय महाविद्यालय रोहतक के डॉ. जसबीर ने विकसित भारत के लिए स्टार्टअप की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम में स्टाफ सदस्यों की उपस्थिति रही।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें