फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर नगर परिषद में हंगामा, कर्मचारियों को बाहर निकालने के आदेश पर बिफरे कर्मी

शाहिल शर्मा Updated Mon, 04 May 2026 06:11 PM IST

नगर परिषद कार्यालय में सोमवार को कर्मचारियों और प्रशासन के बीच तीखा विवाद हो गया। कर्मचारियों ने जिला नगर आयुक्त अविनाश सिवाच पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए गेट पर धरना प्रदर्शन किया और एसडीएम को कार्यालय में घुसने से रोक दिया। विवाद की वजह कर्मचारियों का आरोप है कि नगर आयुक्त अविनाश सिवाच ने गर्मी के मौसम में महिला कर्मियों को कार्यालय के अंदर खाना खाते हुए देखा और उन्हें बाहर निकालने का आदेश दिया। साथ ही कर्मचारियों के आरोप के अनुसार आयुक्त ने पंखे भी बंद करवा दिए, जिससे गर्मी में कर्मचारियों को काफी परेशानी हुई। इस घटना से नाराज कर्मचारी एकजुट हो गए और उन्होंने तुरंत नगर परिषद गेट पर धरना शुरू कर दिया। हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों ने आयुक्त के खिलाफ नारेबाजी की और आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। बढ़ते हंगामे के बीच जब नगर आयुक्त मौके पर पहुंचे तो कर्मचारियों ने उन्हें अंदर जाने से रोक दिया। विरोध इतना तेज हो गया कि उन्हें वापस लौटना पड़ा। स्थिति संभालने के लिए शहर पुलिस मौके पर पहुंची और मोर्चा संभाल लिया। कर्मचारियों का कहना है कि अधिकारी का व्यवहार बार-बार अशोभनीय रहा है और वे इस मुद्दे पर अब और सख्त रुख अपनाएंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें