सिविल अस्पताल में अल्ट्रासाउंड शुरू हो गए हैं। लगभग दो माह से सिविल अस्पताल में सोनोलोजिस्ट के रिटायर होने के बाद अल्ट्रासाउंड बंद पड़े थे, जो अब शुरू कर दिए गए हैं। अब सप्ताह में सोमवार और बुधवार को सिविल अस्पताल में अल्ट्रासाउंड होंगे। इससे मरीजों को राहत मिली है। मरीजों ने बताया कि पिछले दो माह से सरकारी अस्पताल में अल्ट्रासाउंड बंद थे, लेकिन शुरू होने से राहत मिली है।