फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर के सीएचसी डीघल में नलबंदी ऑपरेशन शुरू, पहले दिन हुए 8 ऑपरेशन

शाहिल शर्मा Updated Fri, 23 May 2025 09:27 PM IST

सीएचसी डीघल में शुक्रवार को महिलाओं को सुविधा देने के लिए नलबंदी के ऑपरेशनों का उद्घाटन सिविल सर्जन डॉ. जयमाला ने किया। सिविल सर्जन डॉक्टर जयमाला ने कहा कि नई शुरुआत करने के लिए इंतजार नहीं करना चाहिए। सीएचसी डीघल क्षेत्र की महिलाओं को जिला अस्पताल में आना पड़ता था, लेकिन अब झज्जर जाने की बजाय अपने क्षेत्र की सीएचसी में ही आसानी से नलबंदी ऑपरेशन करवा सकेंगी। यह कार्य सीएचसी अधिकारी एवं समस्त स्टाफ की मेहनत का फल है। जब नई शुरुआत करनी हो तो विश्वास का होना जरूरी है। बिना विश्वास हम आगे नहीं बढ़ सकते। इसके साथ-साथ जल्द ही सिजेरियन की भी शुरुआत की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें