फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर: युवक ने दुकान में की चोरी, सीसीटीवी फुटेज आया सामने

शाहिल शर्मा Updated Mon, 22 Dec 2025 10:50 AM IST

शहर में अलग-अलग क्षेत्रों से युवकों द्वारा सामान लेकर पैसे दिए बिना फरार होने और एक दुकान के गल्ले से नकदी चोरी करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार ओमप्रकाश ने बाबा प्रसाद गिरि मंदिर के पास करियाना की दुकान कर रखी है। उसकी दुकान पर एक युवक आया और उसने सिगरेट, कोल्ड ड्रिंक सहित अन्य सामान लिया। उसके लगभग 760 रुपये हुए। युवक ने ऑनलाइन पेमेंट करने की बात कही। जैसे ही उसने मोबाइल निकालकर स्कैन करने लगा तो युवक सामान लेकर बाहर खडे़ युवक के साथ बाइक पर भाग गया। दुकानदार ने बाहर जाकर पीछा भी किया, लेकिन युवक भाग गए। वहीं दूसरी घटना सिलानी गेट सेंट्रल बैंक के नजदीक हुई। यहां पर दोपहर लगभग दो बजे एक युवक सेंट्रल बैंक के सामने राजेश स्पेयर पार्ट्स की दुकान में घुस गया और वहां गल्ले से 15 हजार रुपये निकालकर ले गया। युवक की पहचान नहीं हो सकी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें