बुधवार को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड का 12वीं का पेपर था। पेपर काफी आसान आया था जिसे लेकर विद्यार्थियों के चेहरे पर खुशी देखी गई। दोपहर 3:30 बजे जैसे ही पेपर देकर परीक्षार्थी बाहर आए तो पेपर अच्छा होने पर खुश नजर आ रहे थे। विद्यार्थियों का कहना था कि पेपर काफी आसान था। एक दो प्रश्नों में दिक्कत आई बाकी सभी प्रश्न आसान थे।