फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मशाल जुलूस निकाल सफाई कर्मचारियों ने जताया रोष

बहादुरगढ़। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर सोमवार रात बहादुरगढ़ इकाई के कर्मचारियों ने मशाल जुलूस निकालकर रोष प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने प्रशासन पर महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करने, रात करीब 2 बजे कर्मचारियों को डिटेन व गिरफ्तार करने तथा सफाई कर्मचारियों के साथ बदसलूकी करने के आरोप लगाए। कर्मचारियों ने प्रशासन की कार्रवाई का विरोध करते हुए नारेबाजी की और मांग की कि कर्मचारियों के साथ सम्मानजनक व्यवहार किया जाए। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें