फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरगढ़: जर्जर हुआ 200 फुटा रोड, गड्ढों व धूल से परेशान लोग

शाहिल शर्मा Updated Sun, 01 Mar 2026 03:39 PM IST

शहर का 200 फुटा रोड इन दिनों बदहाल स्थिति में है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हो चुके हैं, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस मार्ग से आधा दर्जन से अधिक प्राइवेट कॉलोनियों के लोग रोजाना आवागमन करते हैं। गड्ढों के कारण कई बार वाहन फंस जाते हैं और दुर्घटना का खतरा बना रहता है। सड़क की ऊपरी परत उखड़ जाने से दिनभर धूल उड़ती रहती है, जिससे आसपास रहने वाले लोगों को प्रदूषण और स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। कसार निवासी बलराम, मीनू, टोनी, ओमदत्त का कहना है कि कई बार संबंधित विभाग को शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क के सुधारीकरण और मरम्मत कार्य शुरू कराने की मांग की है, ताकि राहत मिल सके।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें